P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking: UGC Bill कानून वापस लेने के लिए मुरैना बाजार बंद, भारी...

Breaking: UGC Bill कानून वापस लेने के लिए मुरैना बाजार बंद, भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार की सुबह ही UGC बिल को लेकर स्थानीय सवर्ण समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के चलते स्थानीय बाजार बंद रहे। सवर्ण समाज ने UGC बिल के विरोध में स्थानीय लोगों से मुरैना बाजार बंद करने की अपील की। इस बीच यूजीसी बिल कानून वापस लेने के लिए सवर्ण समाज बाजार में जाकर रैली निकाली। ब्राह्मण महासभा, क्षत्रिय महासभा एवं अध्यक्ष महासभा के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर बाजार में UGC Bill कानून वापस लेने के लिए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में पुलिस अलर्ट

मुरैना बाजार बंद और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुरैना पुलिस और सीआईडी द्वारा शहर के हर क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की है।

19 मार्च को होगी यूजीसी के नए नियमों पर सुनवाई

UGC Bill के नए नियमों के खिलाफ दाखिल की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने UGC Bill के नियमों पर रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी करते हुए 19 मार्च तक जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस ने कहा कि UGC के नए नियमों के दुरुपयोग की आशका है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। ये याचिकाएं मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान की तरफ से दायर की गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट