घंसौर जिला सिवनी मनोज नामदेव, खबर डिजिटल/ जिले के एकमात्र झाबुआ पावर/ एनटीपीसी के द्वारा फ्लाईऐश का टेंडर दिया गया है। टेंडर लेने वाले ठेकेदार के द्वारा नियमों को तक पर रखकर डंपरों के माध्यम से फ्लाईऐश का परिवहन किया जा रहा है। जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
जब खबर डिजिटल की टीम ने ग्राउंड जीरो पर लखनादौन विधानसभा अंतर्गत घंसौर के मेहता गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि काल बनकर 60 से 70 डंपर ओवरलोड होते हैं और फ्लाईऐश गिरते हुए रोजाना आना-जाना कर रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में चक्काजाम भी किया गया। जिला कलेक्टर से लेकर प्लांट प्रबंधन तक शिकायत दर्ज कराई गई आश्वासन मिला पर आज तक राहत नहीं मिली।
डंपरों की वजह से हो रहे हादसे
क्षेत्री विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने कहा कि उक्त पूरे मामले पर लगातार जानकारी दी जाती है कि नियम अनुसार फ्लाईऐश का परिवहन किया जा रहा है. मार्च के विधानसभा सत्र में मैं यह मुद्दा विधानसभा में जरूर उठाऊंगा. अतिरिक्त परिवहन अधिकारी ने कहा लगातार हमारे द्वारा कार्यवाही की जा रही है प्लांट प्रबंधन को धर्म कांटा लगने का सुझाव भी दिया गया है आगे भी कार्यवाही करेंगे.
झाबुआ पावर लिमिटेड/ एनटीपीसी के द्वारा फ्लाईऐश परिवहन जहां एक और लोगों की जान ले रहा है तो दूसरी ओर रोड पर गिरने वाली फ्लाइट से जनजीवन और मानव जाति का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
शादी का सीजन शुरू, सोना महंगा, देखें आज का रेट – Khabar Digital


