उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ पूरे भारतवर्ष में बैरवा समाज जहां हर क्षेत्र में अपने पैर प्रसार रहा है तो वही मध्य प्रदेश में भी बैरवा समाज एक बड़े सामाजिक व उद्योग के क्षेत्र में भी बड़े ही गौरव के साथ पहचाना जाता है। आज उज्जैन शहर के अभिनंदन परिसर में बैरवा समाज व्यापार मेला 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें बैरवा समाज के कई उद्योगपति जैसे गैस एजेंसी, कंस्ट्रक्शन, हार्डवेयर, स्कूल संचालन, इंजीनियर और डॉक्टर के साथ खाने-पीने के भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
निगम सभापति कलावती यादव ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा महाकाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत मेला के आयोजनकर्ता इंजीनियर सुशील वाडिया और संचालक डॉक्टर अनिल जूनवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद समाज के गौरवशाली हस्तियों का सम्मान भी किया गया।
महापौर मुकेश टटवाल ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में उज्जैन शहर के प्रथम नागरिक व बैरवा समाज के महापौर मुकेश टटवाल ने मेले में आयोजित विभिन्न स्थानों पर जाकर व्यवसायियों से बात भी की और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंजीनियर सुशील वाडिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को आगे बढ़ाना और समाज के सभी लोगों को व्यापार व्यवसाय के दृष्टि से एकजुट करना है। मध्यप्रदेश के बैरवा समाज द्वारा उज्जैन शहर में यह पहला आयोजन किया गया है।
