टीकमगढ़/सुबोध पाठक/खबर डिजिटल/ टीकमगढ़ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई टीकमगढ़ का रघुवीर सहाय पस्तोर को पुनः अध्यक्ष एवं संजय खरे को जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर जहां बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संभागीय अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल की अनुशंसा पर प्रांताध्यक्ष दादा शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार मुझे जो जिम्मेदारी एवं दायित्व सौंपा गया है। मैं उसको पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सबसे बड़ा पत्रकार संगठन
जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर ने कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है, जो प्रांताध्यक्ष दादा शलभ भदौरिया के नेतृत्व में एक बड़ा वटवृक्ष बन गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर का कहना है कि मैं प्रांताध्यक्ष दादा शलभ भदौरिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संघ एवं पत्रकारों के हितों व कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करुंगा। उन्होंने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार साथियों को कहा कि आप जिले में निडर और निर्भीक होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करें। किसी की चिटुकारिता न करें।
रघुवीर पस्तोर ने दी शुभकामनाएं
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर को दैनिक ओरछा टाइम्स के संपादक संघ के प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं न्यूज 18 के ब्यूरो चीफ राजीव रावत, भास्कर एप के जिला संवाददाता शैलेन्द्र द्विवेदी, संभागीय उपाध्यक्ष विजय चौबे, जिला उपाध्यक्ष सुबोध पाठक, संजीव सरवैया, संदीप यादव, शिवेन्द्र यादव, लाली झा, मुन्ना खान, राजेन्द्र नायक सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।


