P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशStrict action against China Door: चाइना डोर पर सख्ती… महाकाल थाना पुलिस...

Strict action against China Door: चाइना डोर पर सख्ती… महाकाल थाना पुलिस ने पकड़ा डोर बेचने वाला युवक

25 कट्टे किए जब्त

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ शहर में चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छुपे इसकी बिक्री जारी है। इसी कड़ी में महाकाल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गली-गली घूमकर चाइना डोर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए एक युवक को मौके से पकड़ लिया, वहीं दो नाबालिग बच्चों को भी हिरासत में लिया गया है।

25 कट्टे चाइना डोर जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 कट्टे चाइना डोर जब्त किए। जब्त की गई चाइना डोर को मौके पर ही नष्ट करते हुए उसकी होली जलाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर कड़ा संदेश दिया।

परिजनों को थाने बुलाकर दी समझाइश
नाबालिग बच्चों के मामले में पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश देने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से उन्हें दूर रखा जा सके। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया था, जिसका इलाज करीब दो घंटे तक चला और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने चाइना डोर के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है।

आम नागरिकों से की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि चाइना डोर की बिक्री या उपयोग की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसी की जान खतरे में न पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट