P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMajor accident in Orchha: ओरछा में बड़ा हादसा… श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली...

Major accident in Orchha: ओरछा में बड़ा हादसा… श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

एक दर्जन से अधिक घायल

निवाड़ी/हेमन्त वर्मा/खबर डिजिटल/ जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से दो घायल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को उपचार के लिए ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हादसा
बताया जा रहा है कि आज पुख्य नक्षत्र के अवसर पर श्रद्धालु भगवान रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओरछा जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट