P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, उज्जैन में देवासगेट पुलिस ने निकाला...

नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, उज्जैन में देवासगेट पुलिस ने निकाला नशेबाजों का जुलूस

नववर्ष 2026 से पहले उज्जैन पुलिस सख्त, बैरिकेड तोड़कर भाग रहे टवेरा सवार चार आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन/ खबर डिजिटल/ नववर्ष 2026 के जश्न से पहले उज्जैन शहर की सड़कों पर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार शाम देवासगेट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक टवेरा/एसयूवी वाहन में सवार चार नशेबाजों को गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे थे। कोयला फाटक क्षेत्र में लगे बैरिकेड्स तोड़कर वे सुदामा नगर की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस की तत्परता से एफआरवी वाहन ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने पर चारों आरोपियों ने पुलिस से बहस की और खुद को वीवीआईपी कारकेड से जुड़ा बताते हुए कुछ अधिकारियों के नाम लेकर पुलिसकर्मियों को धमकाने का प्रयास किया।

सरकारी भवन निर्माण में मजदूरों से अन्याय: ठंड में दिनभर इंतज़ार, फिर भी नहीं मिली मेहनत की कमाई – Khabar Digital

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए, जिनमें कुछ अधिकारियों के नंबर भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चारों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। सभी आरोपी नशे में धुत्त होकर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे।

उज्जैन के थाना देवासगेट के थाना प्रभारी अनिला पराशर ने बताया कि कि नववर्ष के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Gold Silver Rate Today 31 Dec 2025: नए साल से पहले आभूषण हुए सस्ते, चांदी में 17 हजार की बड़ी गिरावट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट