P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : दिव्यांग को पीटता नजर आया जीआरपी का जवान… कार्रवाई...

Ujjain News : दिव्यांग को पीटता नजर आया जीआरपी का जवान… कार्रवाई की उठ रही मांग

दिव्यांग को नशे में बताया

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ नागदा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक गंभीर घटना सामने आई, जिसने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक दिव्यांग युवक को पीटते हुए जीआरपी नागदा के प्रधान आरक्षक मानसिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह वीडियो एसी कोच में बैठे एक यात्री द्वारा बनाया गया था, जिसके सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वीडियो में दिखी आरक्षक की गलती
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दिव्यांग युवक प्लेटफॉर्म पर अपने बैग के साथ लेटा हुआ था। इसी दौरान आरक्षक मानसिंह उसके पास पहुंचता है और पहले थप्पड़ मारता है, फिर लातों से उसे बेरहमी से पीटता है। युवक रोते हुए प्लेटफॉर्म से दूर जाता दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग उठने लगी।

दिव्यांग को नशे में बताया
आरक्षक का कहना था कि दिव्यांग युवक नशे में था और राहगीरों व यात्रियों के साथ अपशब्द कह रहा था, इसलिए उसे हटाया गया। लेकिन वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।

प्रधान आरक्षक मानसिंह को किया निलंबित
सोशल मीडिया में मामला उछलने के बाद जीआरपी एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रधान आरक्षक मानसिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश भी वायरल हो गया, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि ड्यूटी के दौरान दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट कर आरक्षक ने घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता दिखाई है, जिससे रेल पुलिस की छवि आम जनता में धूमिल हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट