P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपुलिस जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान… यात्री को पड़ा था अचानक...

पुलिस जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान… यात्री को पड़ा था अचानक दिल का दौरा

कुछ ही पल में सांसें आई वापस

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सजगता और मानवता एक बार फिर मिसाल बनी। प्लेटफॉर्म क्रमांक-6 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन के दौरान एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और उसकी सांसें रुकने लगीं।

प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने निभाया फर्ज
मौके पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही मिनटों में यात्री की सांसें वापस आ गईं, जिससे उसकी जान बच सकी।

यात्री को कराई मेडिकल सुविधा उपलब्ध
घटना के बाद यात्री को आगे उपचार के लिए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे की इस सराहनीय पहल की यात्रियों एवं रेलवे स्टाफ द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। जीआरपी की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी केवल कानून ही नहीं, बल्कि जीवन रक्षा की भी प्रतीक है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट