P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदलित परिवार पर फूटा दबंगों का कहर…खेत में गाय चराने से मना...

दलित परिवार पर फूटा दबंगों का कहर…खेत में गाय चराने से मना करना पड़ा भारी

दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, बंदूक से की फायरिंग

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जौरा थाना क्षेत्र के राजाराम का पुरा गांव में खेत में गाय चराने और भूसा लेने से मना करना एक दलित परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज गांव के कुछ दबंगों ने गुरुवार दोपहर दलित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया और घर में घुसकर बंदूक और कट्टे से 8 से 10 राउंड फायरिंग किए। इसमें परिवार के कई शख्स घायल हो गए।

एक ही परिवार के कई घायल
इस हमले में एक ही परिवार के पांच लोग रमेश जाटव, महराज जाटव, बहादुर, महादेवी सिमला और धीरत जाटव—गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित रमेश जाटव ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बनवारी गुर्जर, विश्राम, दामोदर, बंटी और वीरा गुर्जर अपने साथ करीब एक दर्जन लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। पहले खेत में गाय चराने और भूसा लेने को लेकर विवाद किया गया। परिवार के मुखिया द्वारा हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगने के बावजूद आरोपियों ने हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे दोपहर करीब 1 बजे जौरा थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। इसके बाद वे अजाक थाना मुरैना पहुंचे, जहां से उन्हें फिर जौरा थाना भेज दिया गया। इसके बावजूद रात 9 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। घायल परिजन देर रात तक थाने में बैठे रहे, जिसके बाद कहीं जाकर मामला दर्ज किया गया।दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर हमला और पीड़ित दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस की देरी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट