उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दोनों खिलाड़ियों ने श्रद्धा भाव से आरती में भाग लिया और मंदिर की पवित्रता का अनुभव किया। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अपर कलेक्टर व प्रशासक प्रथम कौशिक एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने विराट कोहली और कुलदीप यादव का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी दोनों खिलाड़ियों को देखा और आशीर्वाद लिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता की और विधि-विधान से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच शीतांशु कोटक भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों ने श्रद्धा भाव से दर्शन कर देश और भारतीय टीम की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।
मंदिर समिति ने किया सम्मान
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने गौतम गंभीर का स्वागत एवं सम्मान किया गया मई। मंदिर परिसर में उनके दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दर्शन उपरांत गौतम गंभीर ने मंदिर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति व्यक्त की।


