बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बाजार पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर थाना बैतूल बाजार की टीम ने घटना का खुलासा किया और चोरी का लगभग 1,11,000 मूल्य का माल बरामद किया।
घटना का विवरण
आरुल रोड निवासी अमित चौहान ने 27 अगस्त 2025 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह पूजा के लिए घर से बाहर गया था। दोपहर करीब 1:45 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर अलमारी खुली थी और सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी गायब थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 331(3), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी, डॉग स्क्वॉड एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। तकनीकी और मुखबिर तंत्र के आधार पर 15 जनवरी 2026 को तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी स्वीकार की और मेमोरेंडम के आधार पर चोरी का माल बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन (22)शिव उर्फ लाला (20)कमलेश उर्फ तरुण (22)बरामद मालसोने की अंगूठी (40,000), चांदी की पायल (10,000), चांदी की बिछिया (2 जोड़ी), मोटरसाइकिल MP 48 ZD 8945 (60,000) कुल मूल्य लगभग 1,11,000।
न्यायालयीन कार्रवाई
हर्ष को पीआर पर रिहा किया गया, जबकि शिव और कमलेश को जिला जेल भेजा गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


