P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीउत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला नवजात, कटनी मुड़वारा स्टेशन पर मचा...

उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला नवजात, कटनी मुड़वारा स्टेशन पर मचा हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

एस-4 कोच में लावारिस हालत में मिला शिशु, जिला अस्पताल के एससीएनयू में भर्ती कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस के एस-4 कोच के टॉयलेट में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री जब कोच के टॉयलेट में पहुंचा, तो वहां नवजात शिशु को पड़ा देख वह घबरा गया। उसने तत्काल रेलवे के इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी।सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद नवजात को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे स्पेशल केयर न्यूबॉर्न यूनिट (एससीएनयू) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।वहीं, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर नवजात को इस हालत में ट्रेन में किसने और क्यों छोड़ा।यह घटना समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ना न सिर्फ अमानवीय कृत्य है, बल्कि कानूनन अपराध हैं

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट