रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ जिले के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति पर पैसे के लिए दोस्तों से जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके महिला का अस्पताल में इलाज जारी है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दोस्तों को घर लाता था पति, पत्नी थी परेशान
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी तालाब इलाके का है। पीड़िता फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति पैसों के लिए अपने दोस्तों को घर लाता था और उन दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद 112 पुलिस टीम ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
पति-पत्नी के रिश्ते को किया शर्मसार
पति से पत्नी उम्मीद करती है, लेकिन इस मामले में पति की हैवानियत ने सोचने पर मजबूर कर दिया, वहीं अब कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।


