P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकुएं से आ रही आवाज सुनने गई महिला.. कुआं धंसने से महिला...

कुएं से आ रही आवाज सुनने गई महिला.. कुआं धंसने से महिला की मौत

NDRF की टीम ने निकाला बाहर

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ मोहखेड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुबरेला में कुआं धंसने के कारण मलबे के साथ के गिर गई, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम की मदद से 5 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद बाहर निकला गया है, लेकिन कचरा बाई की जान नही बच सकी। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कैसे घटी घटना?
दरअसल बताया जा रहा है कि मकान से कुछ ही दूरी में सरकारी कुआं बना हुआ था, इसी दौरान कुएं के पास आवाज आई तो महिला देखने के लिए पहुंची। तभी मलबे के साथ नीचे गिर गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन बार-बार कुएं का मलबा नीचे गिर रहा था जिसके कारण रेस्क्यू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा, फिर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और बाहर निकाला गया।

NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
लगभग तीस फीट से अधिक गहरा कुआं बना हुआ था, और पानी भी भरा हुआ था। जिसके कारण रेस्क्यू में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने 5 घंटे से ज्यादा का समय रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला, इस दौरान कुआं कच्चा था जिस वजह चारों तरफ से मलबा गिर रहा था, जिस कारण रेस्क्यू करने में परेशानियों हो रही थी, तो बाद में क्रेन मशीन बुलाई गई इसके बाद महिला को बाहर निकाल गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच पाई, जिसके बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों के भीड़ लग गई
जैसे ही घटना की जानकारी गांव और आसपास के पहली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसके कारण रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को इधर-उधर किया, तब जाकर NDRF की टीम में रेस्क्यू कर बाहर निकाला, लगभग 3 घंटे से ज्यादा रेस्क्यू चलता रहा, और क्रेन के माध्यम से महिला को बाहर निकाल गया, लेकिन महिला की मौत हो गई थी, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी और एसडीएम और टीआई मौके पर मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट