कटनी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री बजरंग कटायेघाट मेले का आयोजन 5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 5 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे मधई मंदिर से श्री बजरंग बली जी की भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।नगर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मेला आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। उपायुक्त शैलेष गुप्ता को मेला प्रभारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को सहायक मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है।इन अधिकारियों को मिले दायित्वमेला स्थल की मरम्मत, निर्माण, पुताई, पंडाल, कुर्सी, टेबल, माइक, स्पीकर आदि की व्यवस्था एवं लेआउट प्लान तैयार करने का दायित्व प्र.कार्यपालन यंत्री असित खरे, प्र.सहायक यंत्री अनिल जायसवाल और उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी को सौंपा गया है।प्रकाश व्यवस्था का कार्य सुधीर मिश्रा, आदेश जैन और मोना करेरा को सौंपा गया है। वहीं दुकान, स्टाल, वाहन स्टैंड एवं शासकीय विभागों की प्रदर्शनी से संबंधित कार्य जागेश्वर प्रसाद पाठक, विनोद सिंह, और राजस्व निरीक्षक टीम को दिए गए हैं।स्वच्छता, जागरूकता और स्वास्थ्य व्यवस्थास्वच्छ भारत मिशन के तहत मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने और जागरूकता गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी आदेश जैन (एस.बी.एम.) एवं संजय चौधरी को दी गई है।विशेष सफाई, कीटनाशक छिड़काव, अलाव एवं स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था संजय सोनी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक, और वार्ड दरोगा के माध्यम से की जाएगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और विज्ञान प्रदर्शनीमेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु सुश्री राजेन्द्र कौर लाम्बा, सेवानिवृत्त प्राचार्या, से सहयोग लिया जाएगा।खेलकूद प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी की जिम्मेदारी प्राचार्य के.सी.एस., साधुराम, और ए. रविन्द्र राव स्कूल स्टाफ को दी गई है।शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसारनगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार का दायित्व सनद विश्वकर्मा और यश कुमार रजक (सिटी मिशन मैनेजर) को सौंपा गया है।धार्मिक आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्थाश्री बजरंग बली की मूर्ति व्यवस्था, जुलूस संचालन तथा मूर्ति विसर्जन का दायित्व राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं उनकी टीम को दिया गया है।नदी किनारों पर बैरिकेडिंग, पेयजल, मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, परिवहन, दुकानों की व्यवस्था, आवागमन, रात्रिकालीन सुरक्षा एवं अन्य समस्त तैयारियों के लिए निगम के विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।नगर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि मेले का आयोजन भव्य, सुरक्षित और सफल रूप से संपन्न हो सके।
मधई मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा श्री बजरंग कटायेघाट मेले का शुभारंभ
सम्बंधित ख़बरें


