P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar breaking News: संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजन का रो-रोकर बुरा...

Sagar breaking News: संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

देर रात घर से हुआ था गायब

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ राहतगढ़ थाना क्षेत्र के झिला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक दीपावली पर इंदौर से अपने गांव आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, युवक देर रात से घर से लापता था। सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची राहतगढ़ पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजन ने लगाया आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जुआ खेल के दौरान पैसे जीतने के बाद युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक युवक इंदौर में रहकर काम करता था और दीपावली मनाने अपने घर झिला गांव आया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट