सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ शराब के लिए क्या कुछ नहीं करेगा, ये कहावत एक शराबी पर फिट बैठती है, क्योंकि कहा जाता है कि इसकी तलब में लोगों ने घर-घर बेच दिए। ये सब बात इसीलिये बताना पड़ रही है, क्योंकि एक चोर ने रुपयों, गहनों की बजाय शराब की बोतलों पर हाथ साफ किया है। मामला सिवनी के लखनवाड़ा थाना इलाके का है।
शराब दुकान में की चोरी
लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के गोपालगंज शराब दुकान में देर रात एक चोर घुस गया, उसने रुपयों पैसों की बजाय दारु की बोतलों को चुराना शुरु कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से चोर ने अपनी पसंदीदा चीज को गले से उतारने के लिए चोरी की वारदात तक को अंजाम दे दिया। दुकान संचालक की तरफ से मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
शराब दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरु कर दी है, और दावा किया है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।


