Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीएनकेजे पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध कट्टा-कारतूस लिए बदमाश

एनकेजे पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध कट्टा-कारतूस लिए बदमाश

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ –पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एनकेजे थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शनि मंदिर के सामने, छोटी खिरहनी क्षेत्र में देसी कट्टा लेकर घूम रहा है और लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी एनकेजे ने तत्काल टीम बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से 12 बोर का देसी कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवान पिता मनउवर खान (उम्र 25 वर्ष), निवासी रोशननगर थाना एनकेजे जिला कटनी के रूप में हुई है। पुलिस उससे अवैध हथियार के स्रोत की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।इस कार्रवाई में उनि. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. शैलेष दमोहिया, राजेश सिंह परिहार, आरिफ हुसैन, विजय राणा, अमित श्रीपाल, शुभम गौतम और चालक ओमशिव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।– सौरभ श्रीवास्तव, खबर डिजिटल, कटनी

nkj-illegal-desi-katta-recovered

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट