Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, कपड़ा व्यापारी सहित तीन...

कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, कपड़ा व्यापारी सहित तीन गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव /खबर डिजिटल कटनी। कर्मचारी के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक कपड़ा व्यापारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में की गई।कर्मचारी के नाम पर खोले 4 बैंक खाते14 फरवरी 2026 को ग्राम जुहली निवासी अमित दाहिया (29) ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नई बस्ती स्थित बॉम्बे ब्यूटीफुल साड़ी सेंटर में काम करता है। दुकान मालिक योगेश बजाज ने कैश लेनदेन के नाम पर उसके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा लिए और बैंक दस्तावेज अपने पास रख लिए।जांच में सामने आया कि आरोपी ने बंधन बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीबीआई बैंक में कुल 4 खाते खुलवाकर उनमें भारी रकम का ऑनलाइन लेनदेन किया। थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं धारा 4(क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।3 करोड़ 29 लाख रुपये का लेनदेनमुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आरोपी योगेश बजाज ने पूछताछ में बताया कि उसने छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी मनीष और रोहित से 20 प्रतिशत कमीशन पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की मास्टर आईडी ली थी।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने:बंधन बैंक खाते से लगभग 1 करोड़ 09 लाख रुपयेएचडीएफसी बैंक के दो खातों से लगभग 1 करोड़ 04 लाख 54 हजार रुपयेआईडीबीआई बैंक खाते से लगभग 59 लाख रुपयेट्रांसफर कराए।कुल मिलाकर विभिन्न खातों से करीब 3 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपये का लेनदेन किया गया।5.52 लाख रुपये नगद बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख 80 हजार रुपये नगद, 3 चेकबुक, 3 एटीएम कार्ड, एक पासबुक और मोबाइल फोन जब्त किया। अन्य खातों से 72 हजार रुपये निकाले गए। कुल मिलाकर 5 लाख 52 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।आरोपी हवाला के माध्यम से रकम छत्तीसगढ़ भेजता था। व्हाट्सएप पर मिले हवाला नोट से मिलान कर संबंधित व्यक्ति को नगद राशि दी जाती थी।अन्य आरोपी भी शामिलमामले में संत नगर निवासी तरुण मोटवानी और अवधेश गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ निवासी मनीष, रोहित सहित चार अन्य की गिरफ्तारी शेष है। उपयोग में लाए गए खातों पर होल्ड लगवा दिया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय दुबे, एनकेजे थाना प्रभारी एन.के.जे., रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल, उप निरीक्षक रूपेंद्र राजपूत, योगेश मिश्रा, नवीन नामदेव सहित सायबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जनहित में पुलिस की एडवाइजरीकिसी भी परिस्थिति में अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसके दस्तावेज, एटीएम या पासबुक किसी अन्य को न दें।बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, ओटीपी और नेट बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखें।कमीशन के लालच में अपने खाते में संदिग्ध राशि लेना मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में आ सकता है, जो गंभीर दंडनीय अपराध है।किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत बैंक या नजदीकी पुलिस/सायबर सेल को दें।क्रिकेट सट्टा, हवाला या अवैध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से दूर रहें।पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।Katni Online Cricket Betting Racket Busted, Cloth Merchant Among 3 Arrested

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट