Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

कटनी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

सौरभ श्रीवास्तव /खबर डिजिटल कटनी— मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने पुरानी कचहरी चौराहा पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संसदीय मर्यादाओं के सम्मान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और मंत्री के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की असंसदीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करती हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि संबंधित मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए और उनसे इस्तीफा लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से और व्यापक रूप दिया जाएगा।प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट