Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीभगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा में कायस्थ समाज ने लगाया सेवा शिविर,...

भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा में कायस्थ समाज ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी भगवान श्री स्वामी जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा के दौरान कायस्थ समाज के सदस्यों ने सेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया बालाजी गिफ्ट सेंटर के सामने स्टॉल लगाकर शोभायात्रा मार्ग पर कायस्थ समाज द्वारा प्रसाद वितरण के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान कायस्थ समाज के सदस्यों ने भक्तिभाव और उत्साह के साथ सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।इस अवसर पर अनादि निगम, शैलेश श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के गणमान्यजन और महिलाएं उपस्थित रहीं सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया और भगवान श्री जगन्नाथ से नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट