खबर डिजिटल संवाददाता कटनी— झिझरी स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास निर्माणाधीन सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से बिना अनुमति सरकारी मुरुम का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ठेकेदार निर्माण सामग्री पर खर्च बचाने के उद्देश्य से सरकारी मुरुम का इस्तेमाल कर रहा है।नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिसके कारण सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लीपापोती कर कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो सकते हैं।स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और वैधता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकारी मुरुम का अवैध उपयोग किया जा रहा है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए
सरकारी मुरुम से सड़क निर्माण का आरोप, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
