कांग्रेस सही स्थिति में नहीं हैं, हमे मेहनत की जरूरत - विवेक तन्खा

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नामी वकील विवेक तंखा ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद का सबसे सबसे योग उम्मीदवार होने की अनूठी वजह बताइए है। उन्होने कहा है की कमलनाथ के पास धन-संपत्ति है, हवाई जहाज है और उनके पा सभी संसाधन है जो राजनीति के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए उनका मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना कांग्रेस की जरूरत है।

तन्खा ने आगे कहा कि आप इसे मजबूरी भी कह सकते हैं, लेकिन राजनीति और चुनाव लड़ने के लिए यह सब जरूरी होता ही है। यह बात उन्होंने बीते शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते समय कही। तंखा ने कॉन्ग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति सहानुभूति भी जताई। उन्होनें कहा की मैंने उन्हें अपनी राज्यसभा सीट देने को कहा है, क्योंकि राहुल जैसे नेता का सदन में रहना अति आवश्यक है। उनकी अनुपस्थिति लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने जैसी है।

तन्खा ने राजस्थान में सचिन पायलट के धरने पर कहा कि वह जो कह रहे हैं वह थोड़ी जल्दबाजी है। उन्होंने थोड़ा और संयम रखना चाहिए। कमलनाथ के आम लोगों से कम मेलजोल के सवाल पर तंखा ने स्वीकार किया कि उनकी सेहत और उम्र भी इसका एक कारण है, बाकी हम सब तो हैं ही, ं सभी लोगों मिलने-जुलने के लिए।

बीजेपी ने किया सिस्टम कमजोर

विवेक तंखा ने कहा कि भाजपा ने संविधान के विपरीत जाकर न्यायपालिका और कार्यपालिका से लेकर मीडिया तक को कमजोर किया है। प्रति प्रश्न किया कि राहुल गांधी ने क्या गलत बोला था, लेकिन उन्हें ऐसे कमजोर केस में भी दो साल की सजा करवा दी, जिसमें लोगों को 2 माह की भी नहीं होती। आज अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार आने पर इन्हें मूल्य काम में लगाया जाएगा। तनख्वाह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में 17 वर्ष की राज्य सरकार के प्रति एंटी इन इनकंबेंसी फैक्ट्री है। लेकिन यदि यह कहे कि कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में हैं, यह भी सही नहीं है। हमें बहुत मेहनत करनी होगी। गवालियर चंबल और विंध्य सहित हर आंचल में हम रणनीति से उतरेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment