मध्यप्रदेश में आया मानसून, 72 घंटे में झमाझम बारिश का अनुमान

Rain in Bhopal :  मध्यप्रदेश  (MP) के सीमावर्ती क्षेत्रों में मानसून (monsoon) आ गया है। जल्द ही मध्यप्रदेश के भोपाल ( rain in bhopal ), अशोकनगर, विदिशा और सिहोर क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। इसके पहले भोपाल के कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून ने हल्की बारिश की शुरूवात कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश  के बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में मानसून के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून ऐसा ही रहा तो राजधानी भोपाल में 1-2 दिन के भीतर बारिश होगी।

इंदौर में भी मानसून ने दस्तक दे दिया है। पिछले चौबीस घंटों में इंदौर संभाग के झाबुआ, शहडोल, जबलपुर संभाग में नौगांव, सिंगरौली, हनुमना में प्री-मानसून की वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलावा सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, विदर्भ, नागपुर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बहराइच में भी मानसून की बारिश हुई।

भोपाल-इंदौर में 48 घंटे में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। यह कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिणी गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लेगा। भोपाल में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इंदौर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment