Gwalior Police : पुलिस थाने पहुंची दो मासूम बच्चियां, बोली सर मम्मी को पापा मारते है, गिरफ्तार कर लो

Gwalior Police : घरों में होने वाले झगड़ों का छोटे बच्चों पर कितना असर पड़ता है, इसका एक नजारा ग्वालियर के भितरवार से सामने आया है। यहां एक पिता की शिकायत करने दो मासूम बालिकाएं पुलिस थाने पहुंची और पुलिस अधिकारियों से कहा की सर मम्मी को पापा मारते है। आप उन्हें गिरफ्तार कर लो। 

दोनों बालिकाओं ने पुलिस थाने में कहा की एक दिन की बात नहीं है। यह तो रोज का हो गया है। ऐसे में हमे डर लगता है। मासूम बच्चियों की इस फरियाद को सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ समय के लिए चौक गए। दोनों बालिकाओं को बकायदा थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने कुर्सी पर बैठाया और उनसे उनकी शिकायत भी सुनी। 

बालिकाओं की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी दोनों को लेकर उसके घर पहुंचे और उनके माता-पिता से बात की। थाना प्रभारी ने बालिकाओं के माता पिता से कहा की घर में झगड़ा करने से उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में झगड़े नहीं करने चाहिए। वही माता-पिता ने भी आपस में झगड़ा नहीं करने का पुलिस को वचन दिया। 

बताया जा रहा है कि यह बच्चियां 8 और 9 साल की हैं। दोनों का घरेलू क्लेश के चलते पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। इसलिए वह पुलिस थाने पहुंच गई थी। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment