दीपक सेल्फ डिफेंस अकादमी, भोपाल के खिलाड़ियों का कुडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

भोपाल:  दीपक सेल्फ डिफेंस अकादमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने 9वीं कुडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए जिले और अकादमी का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में मध्य प्रदेश कुडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि WWE रेसलर और फिल्म अभिनेता सौरभ गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।

अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और वजन श्रेणियों में भाग लेकर कुल 24 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जबकि 4 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर भोपाल जिला कुडो टीम ने कुल 70 पदक जीतकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस सफलता ने जिले के खेल क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।

महिला वर्ग में विजेता खिलाड़ी:

  1. ज्ञानवी सिंह - U-6 वर्ष, 18 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  2. अविका दुबे - U-10 वर्ष, 24 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  3. आराध्या सिंह - U-10 वर्ष, 30 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  4. गौरवी चोपड़े - U-11 वर्ष, 27 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  5. अंशिका बिष्ट - U-11 वर्ष, 30 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  6. अनाया पिल्लई - U-12 वर्ष, 30 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  7. आरोही चौरसिया - U-12 वर्ष, +42 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  8. परिधि मीणा - U-13 वर्ष, +45 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  9. चाहक परमार - U-14 वर्ष, 45 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  10. किंजल गुप्ता - U-14 वर्ष, +48 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  11. सानवी मिश्रा - U-15 वर्ष, 46 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  12. आराध्य पटेल - U-15 वर्ष, 54 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  13. जयंती मिश्रा - U-13 वर्ष, 45 किग्रा (रजत पदक)
  14. साक्षी अहिरवार - U-14 वर्ष, 45 किग्रा (रजत पदक)
  15. शिवानी अहिरवार - अंडर 30 वर्ष, -200 फिजिकल इंडेक्स (रजत पदक)
  16. आव्या प्रकाश - U-9 वर्ष, 24 किग्रा (कांस्य पदक)
  17. शताक्षी बिस्वास - U-10 वर्ष, 33 किग्रा (कांस्य पदक)
  18. अन्विता शर्मा - U-13 वर्ष, 45 किग्रा (कांस्य पदक)
  19. दिशिता चोपड़े - U-16 वर्ष, 46 किग्रा (सहभागिता)

पुरुष वर्ग में विजेता खिलाड़ी:

  1. अश्विक कार्तिकेय - U-5 वर्ष, 18 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  2. अक्क्षत कालबेले - U-7 वर्ष, 18 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  3. वैदिक दीक्षित - U-7 वर्ष, 21 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  4. मानविक सक्सेना - U-9 वर्ष, 33 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  5. दैविक कार्तिकेय - U-10 वर्ष, 33 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  6. स्वर्णांश पाठक - U-10 वर्ष, 36 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  7. लक्षवीर उमेकर - U-10 वर्ष, 39 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  8. अध्यात्म प्रकाश - U-11 वर्ष, 33 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  9. प्रियांशु पांडे - U-13 वर्ष, 45 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  10. बसंत बिष्ट - U-14 वर्ष, 39 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  11. अर्पित बिस्ट - U-14 वर्ष, 50 किग्रा (स्वर्ण पदक)
  12. सेक्शन जोशी - U-30 वर्ष, -260 फिजिकल इंडेक्स (स्वर्ण पदक)
  13. रुद्रांश शर्मा - U-10 वर्ष, 30 किग्रा (रजत पदक)
  14. अयांश राय - U-10 वर्ष, 33 किग्रा (रजत पदक)
  15. यशवर्धन सिंह परमार - U-12 वर्ष, 33 किग्रा (रजत पदक)
  16. अर्नव द्विवेदी - U-13 वर्ष, 42 किग्रा (रजत पदक)
  17. विवान दुबे - U-13 वर्ष, +48 किग्रा (रजत पदक)
  18. आर्यन भाटी - U-15 वर्ष, 50 किग्रा (रजत पदक)
  19. ध्रुव चौधरी - U-16 वर्ष, 54 किग्रा (रजत पदक)
  20. अभिषेक वीके - U-30 वर्ष, -230 फिजिकल इंडेक्स (रजत पदक)
  21. हितेश कुमार सिंह कंवर - U-30 वर्ष, -240 फिजिकल इंडेक्स (रजत पदक)
  22. अभ्युदय घागरे - U-12 वर्ष, 30 किग्रा (कांस्य पदक)
  23. तेजस्व लोवन्शी - U-9 वर्ष, 24 किग्रा (कांस्य पदक)
  24. प्रबीर सुशावत - U-10 वर्ष, 24 किग्रा (सहभागिता)
  25. अथर्व प्रजापति - U-11 वर्ष, 27 किग्रा (सहभागिता)
  26. अध्ययन मिश्रा - U-13 वर्ष, 33 किग्रा (सहभागिता)

दीपक सेल्फ डिफेंस अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की। अकादमी के कोच ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और मेहनत की प्रशंसा की और इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment