अजय सिंह को सपा में लाकर अखिलेश यादव ने गोरखपुर में साधा निशाना, जानें कौन हैं टप्पू सिंह

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में सियासी दांव चला है। उन्होंने चौरी-चौरा में 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू को सपा में शामिल कराया। वर्ष 2022 में चौरी-चौरा से निर्दलीय चुनाव लड़कर लगभग 30 हजार वोट हासिल करने वाले टप्पू सिंह की एंट्री को गोरखपुर मंडल में नए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

अजय सिंह को सपा में लाकर अखिलेश यादव ने गोरखपुर में साधा निशाना, जानें कौन हैं टप्पू सिंह
Khabar Digital Desk

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में सियासी दांव चला है। उन्होंने चौरी-चौरा में 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू को सपा में शामिल कराया। वर्ष 2022 में चौरी-चौरा से निर्दलीय चुनाव लड़कर लगभग 30 हजार वोट हासिल करने वाले टप्पू सिंह की एंट्री को गोरखपुर मंडल में नए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

कौन हैं अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू

अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू गोरखपुर के एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके बड़े भाई विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह चौरी-चौरा की राजनीति में सक्रिय रहे और छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए छात्रसंघ के महामंत्री भी चुने गए। बिन्नू सिंह पहले जनता दल और बाद में भाजपा से जुड़े तथा मानीराम व चौरी-चौरा से चुनाव लड़ चुके थे। उनके निधन के बाद टप्पू सिंह ने 2022 में चौरी-चौरा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

गोरखनाथ मंदिर और विरासत का संदर्भ

टप्पू सिंह के परिवार का जुड़ाव गोरखनाथ मंदिर से भी बताया जाता है। उनके अनुसार परिवार ने गोरखनाथ मंदिर और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी और परिवार को शहीद बंधू सिंह का वंशज भी माना जाता है। अब टप्पू सिंह के सपा में आने से उन्हें 2027 के चुनाव में चौरी-चौरा से संभावित चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

ब्राह्मण, ठाकुर और निषाद वोटों पर नजर

गोरखपुर और बस्ती मंडल की करीब 41 विधानसभा सीटों तथा गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर सपा की नजर है। हरिशंकर तिवारी के परिवार से जुड़ाव और टप्पू सिंह के शामिल होने से पार्टी ठाकुर और ब्राह्मण मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश में है, जबकि चौरी-चौरा के प्रभाव वाले क्षेत्र में निषाद वोट बैंक को भी साधने की रणनीति दिख रही है।

संबंधित खबरें

‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम खान के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

4 days ago

यूपी चुनाव में अगले महीने उतरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर लेंगे मोर्चा

4 days ago

राहुल गांधी का अमेरिका में बड़ा बयान, भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को बताया जिम्मेदार

4 days ago

सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा से सीधे दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह को देंगे चिंतन शिविर का रिपोर्ट कार्ड

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन में टिकट बंटवारे का फॉर्मूला

5 days ago

ओडिशा में बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर गर्माई सियासत, VHP ने सीएम मोहन चरण माझी से की हस्तक्षेप की मांग

5 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!