सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा से सीधे दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह को देंगे चिंतन शिविर का रिपोर्ट कार्ड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद्द हो गया है। मथुरा में आयोजित दो दिवसीय भाजपा बैठक के समापन के तुरंत बाद वे सीधे दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दो दिनों के मंथन का 'रिपोर्ट कार्ड' और जमीनी फीडबैक सौंपेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा से सीधे दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह को देंगे चिंतन शिविर का रिपोर्ट कार्ड
Khabar Digital Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अचानक आगरा दौरा रद्द कर दिया गया है। मथुरा में पिछले दो दिनों से चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर के बाद उन्हें आगरा जाकर दिवंगत विधायक के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करनी थी, लेकिन दिल्ली से मिले बुलावा और राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब मुख्यमंत्री मथुरा से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्च स्तरीय बैठक तय मानी जा रही है।

मथुरा बैठक का रिपोर्ट कार्ड लेकर दिल्ली रवाना

सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री के इस अचानक दिल्ली दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मथुरा के गोग्राम परखम में आयोजित इस दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक में संगठन का जमीनी फीडबैक और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन हुआ है। बैठक के तुरंत बाद सीएम योगी इस पूरे मंथन का 'रिपोर्ट कार्ड' और ब्योरा लेकर सीधे दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को राज्य की जमीनी राजनीतिक स्थिति से अवगत कराएंगे।

अमित शाह के साथ चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मथुरा मंथन के प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा होगी। जानकारों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व राज्य के राजनीतिक हालात और जमीनी फीडबैक के आधार पर आगे के सियासी कदम तय कर रहा है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

रातों-रात बदला गया था बैठक का नाम

गौरतलब है कि मथुरा में आयोजित इस महत्वपूर्ण भाजपा बैठक को लेकर शुरुआत में ही चर्चाएं तेज हो गईं थीं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुलाई गई इस बैठक का नाम ऐन वक्त पर बदल दिया गया था। पहले इसे चिंतन शिविर कहा जा रहा था, जिसे बाद में बदलकर आधिकारिक तौर पर 'योजना बैठक' कर दिया गया। फिलहाल सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाली इस उच्च स्तरीय मुलाकात पर टिकी हैं।

संबंधित खबरें

अजय सिंह को सपा में लाकर अखिलेश यादव ने गोरखपुर में साधा निशाना, जानें कौन हैं टप्पू सिंह

3 days ago

‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम खान के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

4 days ago

यूपी चुनाव में अगले महीने उतरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर लेंगे मोर्चा

4 days ago

राहुल गांधी का अमेरिका में बड़ा बयान, भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को बताया जिम्मेदार

4 days ago

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन में टिकट बंटवारे का फॉर्मूला

5 days ago

ओडिशा में बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर गर्माई सियासत, VHP ने सीएम मोहन चरण माझी से की हस्तक्षेप की मांग

5 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!