राशिफल•

एक बार फिर सावन सोमवार पर नागपंचमी का संयोग… महाकाल मंदिर में लगेगी भक्तों की कतार

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

एक बार फिर सावन सोमवार पर नागपंचमी का संयोग… महाकाल मंदिर में लगेगी भक्तों की कतार

उज्जैन/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इस वर्ष सावन सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। 17 अगस्त को नागपंचमी का पर्व सावन के सोमवार के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस अवसर पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण होगा, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाएगा।

भगवान शिव की बरसेगी कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष संयोग में भगवान शिव और नागदेवता की विधि-विधान से पूजा करने, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत तथा दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। सावन मास में आने वाली नागपंचमी इस बार श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का अनूठा अवसर लेकर आ रही है। मान्यता है कि नागपंचमी पर नागदेवता की आराधना करने से कालसर्प दोष, सर्प भय और जीवन की विभिन्न बाधाओं से मुक्ति मिलती है। वहीं, सावन सोमवार होने के कारण भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और उपवास का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

विधि-विधान से करेंगे पूजा अर्चना
सावन सोमवार पर पूजन के दौरान श्रद्धालु प्रातः स्नान के बाद शिवलिंग पर जल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के पुष्प और चंदन अर्पित करेंगे। इसके बाद नागदेवता को दूध, हल्दी, अक्षत और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और सुरक्षा की प्रार्थना करेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के निर्माण से यह दिन नए कार्यों की शुरुआत, धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस अवसर पर मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप, नाग पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक आयोजन पूरे श्रद्धाभाव के साथ संपन्न होंगे।

महाकाल मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़
सावन सोमवार और नागपंचमी का यह दुर्लभ संगम भगवान शिव और नागदेवता की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जा रहा है। श्रद्धालुओं में इस पावन दिन को लेकर उत्साह का माहौल है, जिसके चलते साल में एक दिन महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थापित नागदेवता के मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ेगी। जिसको लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी