Cricketer Kuldeep Yadav Wedding : भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पहाड़ों की रानी मसूरी में शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है। कुलदीप की शादी में उनका परिवार, करीबी मित्रों और खेल जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। इतना ही नहीं कुलदीप की शादी में बागेश्वर धाम के Dhirendra Krishna Shastri भी मौजूद रहे।
बागेश्वर बाबा ने दिया आशीर्वाद
कुलदीप यादव की शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवदंपति को आशीर्वाद भी दिया। आपको बता दें कि कुलदीप यादव लंबे समय से बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े है। क्रिकेट में मिली कई सफलताओं के बाद वे बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने धाम आते रहे है। इसी के चलते कुलदीप यादव ने अपनी शादी के मौके पर बाबा बागेश्वर को भी आमंत्रित किया था।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें
मसूरी में हुए इस निजी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


