P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold Silver Price Today 15 March: सोना-चांदी खरीदने का यही वक्त… जानिये...

Gold Silver Price Today 15 March: सोना-चांदी खरीदने का यही वक्त… जानिये आज का क्या है दाम

आपके शहर का सोना-चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव के बाद सोना-चांदी के दामों में गिरावट के साथ स्थिरता भी बनी हुई है, इसीलिये निवेशकों के लिए यह सही वक्त बताया जा रहा है, क्योंकि इसी वक्त में खरीददारी कर आने वाले अच्छे वक्त में दाम बढ़ने पर निवेश की राशि से फायदा कमाया जा सकता है, जानकारों के मुताबिक युद्ध के समाप्त होने के बाद एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में उछाल दर्ज किया जाएगा।

आज का सोने का भाव क्या है?
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 15 हजार 966 रुपये प्रति ग्राम पर टिकी हुई है, मार्च की शुरुआत में जो सोना 17 हजार 300 रुपये के पार था, वह अब काफी नीचे आ चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से कीमतों में यह गिरावट आई है, जोकि मिडिल ईस्ट की परिस्थितियों पर भी काफी कुछ निर्भर कर रहा है।

आज का चांदी का भाव क्या है?
चांदी खरीदने वालों के लिए भी राहत की खबर है, इस हफ्ते चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, आज चांदी 275 रुपये प्रति ग्राम यानी 2 लाख 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, मार्च महीने के उच्चतम स्तर 3.15 लाख रुपये से तुलना करें, तो चांदी अब काफी किफायती नजर आ रही है, जिससे निवेशकों का रुख एक बार फिर चांदी की तरफ जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट