रात 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल। किया निरीक्षण- दिए निर्देश..मुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

रात 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल। किया निरीक्षण- दिए निर्देश
Khabar Digital Admin

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रात करीब 9 बजे राजधानी स्थित हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। देर रात मुख्यमंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हमीदिया अस्पताल के औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त रुख

अटेंडेंस रजिस्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश

निरीक्षण में सामने आई अटेंडेंस रजिस्टर की अस्पष्ट स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आयुक्त स्वास्थ्य एवं जिला कलेक्टर भोपाल को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचकर संपूर्ण जांच करने के निर्देश दिए। अस्पताल के अटेंडेंस रजिस्टर, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और ड्यूटी व्यवस्था की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने जांच पूरी कर अगले दिन सुबह तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Chief Minister Mohan Yadav Made A Surprise Visit To Hamidia Hospital

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में सीधा फीडबैक लिया। साथ ही, डॉ. यादव ने ड्यूटी पर डॉक्टरों की उपलब्धता, चिकित्सा संसाधनों और दवाइयों के स्टॉक की विस्तृत जानकारी ली। व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अस्पताल में संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों की भी बारीकी से जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का औचक हमीदिया अस्पताल दौरा | Khabar Digital

Cm Mohan Yadav Hamidiya Hospital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संकेत दिए कि व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए वे आगे भी प्रदेश में कहीं भी अचानक पहुंचकर अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव: हेल्थ कमीश्नर और कलेक्टर को तत्काल फोन करके बुलाया, मांगी रिपोर्ट

11 minutes ago

रीठी वन परिक्षेत्र में बवाल: जंगली सूअर के शिकार मामले में पूछताछ के बाद युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा!

44 minutes ago

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मोहन यादव का औचक अस्पताल दौर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डॉक्टरों को दिए निर्देश

about 1 hour ago

एमपी में 54 लाख छात्रों को सीएम मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांजेक्शन

about 1 hour ago

बंद खदानों के बीच रेत की खुलेआम बिक्री, राजा जगवानी बोले भ्रष्टाचारियों पर हो सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago

कागजों पर मुस्तैदी, सड़क पर खूनी खेल! कटनी में देर रात होटल के सामने चले चाकू, पुलिसिया निगरानी कटघरे में।

about 2 hours ago

और पढ़ें

स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव: हेल्थ कमीश्नर और कलेक्टर को तत्काल फोन करके बुलाया, मांगी रिपोर्ट
मध्यप्रदेश

बेटी की शादी को बनाया 101 बेटियों की खुशियों का जरिया, अवस्थी परिवार ने लिया 51-51 हजार रुपए देने का संकल्प

बेटी की विदाई से पहले पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, इंतजार करती रह गई बेटी
राजस्थान

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी