खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/बड़वारा-- मतदाता सूची के सत्यापन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रविवार 22 नवंबर को बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बड़वारा एवं देवरीहटाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीरता से चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ पर ‘वोटर रक्षक’ नियुक्त करने और बीएलए-2 के कार्य को पूरी सतर्कता से करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में तय किया गया कि मतदाता सूची का बारीकी से सत्यापन किया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और गलतियों को समय रहते सुधारा जा सके। इसके लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, आगामी 26 नवंबर को भोपाल में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली को लेकर भी रणनीति बनाई गई। विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम, देवरीहटाई ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित रंजीत सिंह, ओंकार सिंह टेकाम, नारायण तिवारी, सुनील सिंह बघेल, शैलेश जायसवाल, अंशुल राजपूत, रामकृपाल शर्मा, संदीप गुप्ता, शिवमंगल सिंह, रोशन यादव, हमीद भाई, गुड्डू राय, सतीश निगम, राकेश केवट, पवन पटेल, झल्लू सोनी, संदीप बैरागी, मन्नू केवट, डब्लू शर्मा, अमित चौधरी एवं सुखमन बेन सहित मंडलम अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









