बिहार के 19 वर्षीय मोनू राज चौहान को हजारों किलोमीटर की अनोखी यात्रा पर ले आई है। मां के गले में मछली का कांटा फंसने से परेशान मोनू ने भगवान शिव से प्रार्थना की थी कि अगर उनकी मां स्वस्थ हो जाती है, तो वह देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन दौड़कर करेंगेl
मां की सेहत में सुधार आने के बाद मोनू ने अपना वादा निभाने का फैसला कियाl 15 मार्च 2026 को बिहार से अपनी यात्रा शुरू कर दी देखते-देखते उनका यह संकल्प एक लंबी धार्मिक यात्रा मैं बदल गया वह अब तक 15000 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैंl
10 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर चुके हैं , अब उनकी मंजिल बाकी दो
ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर अपनी यात्रा पूरा करना है l उज्जैन के महाकाल की नगरी भीअहम पड़ाव बनी ,जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया l मां की कहानी अब केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है l
वह अपनी यात्रा के वीडियो और अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं ,जिन्हें देखकर लोग उनके हौसले मेहनत और मां के प्रति समर्पण की सरहाना कर रहे हैं बताया जा रहा है की यात्रा के दौरान कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उनके सफर को पूरा करने में सहयोग दे रहे हैं उनके खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं।
Gen-z के लिए मोनू बने मिसाल!
मोनू की कहानी युवाओं और Gen-z के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं lआज के दौर में जहां युवा सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड रिल और मनोरंजन से जुड़ी सामग्रियां देखना पसंद करते हैंl वही मां की यह कहानी उन्हें एक अलग तरह की प्रेरणा दे रही है l
19 वर्षीय युवक का अपनी मां के लिए इतना बड़ा संकल्प लेना हजारों किलोमीटर दौड़ के उसे पूरा करने की कोशिश करना लोगों को भावुक कर रहा है l उनकी यात्रा में आस्था के साथ अनुशासन हिम्मत परिवार के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिखाई देता है l
मां के गले में फंसे एक कांटे से शुरू हुई अनोखी यात्रा
मोनू के लिए अभी सफर खत्म नहीं हुआ है ,12 ज्योतिर्लिंग में से 10 के दर्शन पूरे करने के बाद अब दो ज्योतिर्लिंग बाकी है ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके समर्थक उनकी यात्रा पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं ,मां के गले में फंसे एक कांटे से शुरू हुई यह कहानी आज हजारों किलोमीटर की दौड़ लोगों के सहयोग और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता की वजह से वजह बन गई है l मोनू की अनोखी यात्रा साबित कर रही है कि किसी अपने के लिए लिया गया संकल्प उम्र से नहीं बल्कि हंसल और विश्वास से पूरा होता हैl









