रीठी वन परिक्षेत्र में बवाल: जंगली सूअर के शिकार मामले में पूछताछ के बाद युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा!

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़

कटनी- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब रीठी थाना क्षेत्र के बड़गांव बाईपास पर सैकड़ों ग्रामीणों ने एक युवक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर पूछताछ के नाम पर बर्बरतापूर्वक मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदर्शन के चलते कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गंगानगर (बड़गांव) निवासी 35 वर्षीय फुकली प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए बताया कि हाल ही में रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम बरजी में जंगली सूअर के शिकार के एक मामले में वन अमले ने कुछ आरोपियों को पकड़ा था। आरोप है कि उन्हीं आरोपियों की कॉल डिटेल और बातचीत के आधार पर वन विभाग की टीम फुकली प्रसाद को पूछताछ के लिए ले गई थी।

मारपीट और खौफ से गई जान: परिजन

मृतक के परिजनों का दावा है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान वन कर्मियों ने फुकली प्रसाद के साथ जमकर मारपीट की और उस पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया। परिजनों के मुताबिक, इसी शारीरिक यातना और खौफ के चलते फुकली प्रसाद की जान चली गई।

हाईवे जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को बड़गांव बाईपास पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। मौके पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें:

• पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए।

• कथित मारपीट और प्रताड़ना के दोषी वन अधिकारियों व कर्मचारियों पर हत्या या गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव: हेल्थ कमीश्नर और कलेक्टर को तत्काल फोन करके बुलाया, मांगी रिपोर्ट

11 minutes ago

रात 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

33 minutes ago

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मोहन यादव का औचक अस्पताल दौर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डॉक्टरों को दिए निर्देश

about 1 hour ago

एमपी में 54 लाख छात्रों को सीएम मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांजेक्शन

about 1 hour ago

बंद खदानों के बीच रेत की खुलेआम बिक्री, राजा जगवानी बोले भ्रष्टाचारियों पर हो सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago

कागजों पर मुस्तैदी, सड़क पर खूनी खेल! कटनी में देर रात होटल के सामने चले चाकू, पुलिसिया निगरानी कटघरे में।

about 2 hours ago

और पढ़ें

स्वास्थ्य को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव: हेल्थ कमीश्नर और कलेक्टर को तत्काल फोन करके बुलाया, मांगी रिपोर्ट
मध्यप्रदेश

बेटी की शादी को बनाया 101 बेटियों की खुशियों का जरिया, अवस्थी परिवार ने लिया 51-51 हजार रुपए देने का संकल्प

बेटी की विदाई से पहले पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, इंतजार करती रह गई बेटी
राजस्थान

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी