मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक कथित पुरानी डायरी को लेकर हलचल है। दावा है कि इसमें भाजपा के पुराने टिकट वितरण और बड़े नेताओं की सिफारिशों से जुड़े राज दर्ज हैं।

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों एक कथित पुरानी डायरी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के पास ऐसी डायरी है, जिसमें भाजपा के पुराने राजनीतिक फैसलों और टिकट वितरण से जुड़े कई अहम घटनाक्रम दर्ज हैं। इसमें विधानसभा चुनाव के टिकट से लेकर लोकसभा और राज्यसभा के उम्मीदवारों के चयन तक की जानकारियां होने की बात कही जा रही है।

किस नेता ने दिलाया टिकट?
चर्चाओं के मुताबिक, डायरी में इस बात का जिक्र है कि किस नेता को टिकट दिलाने के पीछे किसकी भूमिका रही, किसकी सिफारिश को महत्व मिला और किन राजनीतिक परिस्थितियों में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। यदि यह डायरी कभी सामने आती है और उसमें दर्ज बातों की पुष्टि होती है, तो भाजपा के पुराने संगठनात्मक फैसलों और टिकट वितरण की प्रक्रिया को लेकर कई नए सवाल उठ सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर तक जा सकता है मामला
इस कथित 'जोशी की डायरी' को लेकर चर्चा इसलिए भी दिलचस्प हो गई है, क्योंकि मामला केवल मध्यप्रदेश की राजनीति तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। यदि इसमें दूसरे राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर हुए राजनीतिक फैसलों का भी उल्लेख है, तो इसका दायरा व्यापक हो सकता है। हालांकि, फिलहाल डायरी की वास्तविक सामग्री और उसमें दर्ज जानकारियों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा के मौजूदा रवैये का हवाला
इस पूरे घटनाक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति भाजपा के मौजूदा रवैये से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक चर्चाओं में यह सवाल उठ रहा है कि पार्टी ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री को याद करने में अपेक्षित सक्रियता क्यों नहीं दिखाई। इसी बीच उनके बेटे के पास मौजूद बताई जा रही डायरी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

क्या सार्वजनिक होगी डायरी
अब राजनीतिक गलियारों में निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कभी यह डायरी सार्वजनिक होगी? क्या इसमें दर्ज पुराने राजनीतिक घटनाक्रम सामने आएंगे या यह भी सियासी चर्चाओं तक ही सीमित रह जाएगी? फिलहाल डायरी के खुलने का इंतजार है, लेकिन इसकी चर्चा ने भाजपा के पुराने राजनीतिक दौर को एक बार फिर बहस के केंद्र में ला दिया है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

6 minutes ago

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

17 minutes ago

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

about 1 hour ago

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!

about 1 hour ago

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत

about 1 hour ago

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता

about 2 hours ago

और पढ़ें

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा
मध्यप्रदेश

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!
नेशनल न्यूज़

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!
मध्यप्रदेश

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता
मध्यप्रदेश

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता

Weather Update: इन राज्यों में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी
नेशनल न्यूज़

Weather Update: इन राज्यों में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

जलकर के चक्रवृद्धि ब्याज पर नगर निगम का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को राहत
मध्यप्रदेश

जलकर के चक्रवृद्धि ब्याज पर नगर निगम का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को राहत