इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता

इंदौर में पानी का संकट गहराने के बीच मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल की खुदाई में 70 फीट नीचे तक पानी नहीं मिला। एयरपोर्ट रोड पर सामने आई इस स्थिति ने भूजल स्तर को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इंदौर में 70 फीट नीचे तक सूखी मिली जमीन, मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में नहीं मिला पानी, भूजल संकट ने बढ़ाई चिंता
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ओर पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भूजल स्तर में गिरावट के संकेत भी सामने आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण एयरपोर्ट रोड पर बन रही मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल में देखने को मिला है। यहां जमीन से करीब 70 फीट नीचे तक खुदाई करने के बावजूद पानी नहीं मिला। टनल में अब तक लगभग 120 मीटर तक खुदाई की जा चुकी है, लेकिन शुरुआती भूगर्भीय परतों में सिर्फ सूखी मिट्टी ही मिली है।

चिंताजनक स्थिति में इंदौर
यह स्थिति इसलिए भी चिंताजनक मानी जा रही है, क्योंकि इंदौर में एक लाख से अधिक बोरिंग के जरिए भूजल का दोहन किया जा रहा है। शहर की बढ़ती आबादी और पानी की खपत के बीच लगातार जमीन से पानी निकाला जा रहा है। कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए हाइड्रेंट से टैंकर भरकर बस्तियों तक पानी पहुंचाना पड़ रहा है। ऐसे में मेट्रो की खुदाई के दौरान पानी नहीं मिलना भूजल की स्थिति को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बड़े गणपति स्टेशन पर भी खुदाई में नहीं मिला था पानी
एयरपोर्ट रोड पर सामने आई यह स्थिति पहली नहीं है। इससे पहले मेट्रो के बड़े गणपति स्टेशन के निर्माण के दौरान भी जमीन की खुदाई में पानी के बजाय सूखी मिट्टी निकली थी। अब एयरपोर्ट की तरफ बन रही अंडरग्राउंड टनल में भी लगभग वैसी ही स्थिति सामने आई है। इस मामले में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का कहना है कि संबंधित क्षेत्र की एक्वीफर स्टडी कराने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इसके लिए निगम की टीम को भेजा गया है, ताकि भूजल की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

बिना एनओसी और फ्लो मीटर के हो रहा भूजल का दोहन
शहर में भूजल के लगातार इस्तेमाल के बीच नियमों की अनदेखी का मामला भी सामने आया है। हाल ही में केंद्रीय भूजल बोर्ड की टीम ने इंदौर के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई जगह भूजल दोहन से जुड़े नियमों का पालन नहीं होना पाया गया। जांच में एक निजी कॉलेज में प्रतिदिन तीन लाख लीटर से अधिक भूजल निकालने की जानकारी सामने आई। हैरानी की बात यह रही कि संस्थान ने इसके लिए जरूरी एनओसी भी नहीं ली थी और पानी की निकासी मापने के लिए फ्लो मीटर भी नहीं लगाया गया था। इसी तरह पैकेज्ड वाटर कंपनियों के निरीक्षण में भी नियमों का उल्लंघन मिला। संबंधित संस्थानों को अब नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की टीम ने मेट्रो रूट का भी निरीक्षण किया है।

इंदौर में जमीन के नीचे तीन स्तरों पर मिल सकता है भूजल
तकनीकी अध्ययन के मुताबिक इंदौर में भूजल की उपलब्धता अलग-अलग गहराई पर तीन प्रमुख स्तरों में बताई गई है। इन्हें एक्वीफर कहा जाता है। पहला स्तर जमीन से लगभग 66 से 82 फीट (20 से 25 मीटर) नीचे स्थित है। दूसरा एक्वीफर करीब 197 से 213 फीट (60 से 65 मीटर) की गहराई पर है, जबकि तीसरा स्तर लगभग 295 से 312 फीट (90 से 95 मीटर) नीचे बताया गया है। ऐसे में एयरपोर्ट रोड की अंडरग्राउंड टनल में 70 फीट तक खुदाई के बाद भी पानी नहीं मिलना भूजल की उपलब्धता और उसके मौजूदा स्तर को लेकर नए सवाल खड़े करता है। हालांकि, केवल इस खुदाई के आधार पर पूरे शहर के भूजल स्तर का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। इसके लिए विस्तृत एक्वीफर स्टडी और भूगर्भीय जांच जरूरी है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

6 minutes ago

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

18 minutes ago

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

about 1 hour ago

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा

about 1 hour ago

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत

about 1 hour ago

और पढ़ें

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा
मध्यप्रदेश

इंदौर–खंडवा रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा? 2030 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए कब शुरू होगी ट्रेन सेवा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की साइबर क्राइम थाने में शिकायत, एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!
नेशनल न्यूज़

PM Kisan 25th Installment: खाते में कब आएंगे अगली किस्त के ₹2000? जानें तारीख और जरूरी नियम!

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश

MP Congress में बड़े बदलाव की तैयारी: 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी नई कार्यकारिणी, जानें किसे मिलेगा मौका

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!
मध्यप्रदेश

MP Politics: भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? जिलाध्यक्ष की रेस में ये 7 दिग्गज नाम सबसे आगे!

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री के बेटे के बयान से फैली सनसनी, बीजेपी के पूर्व सीएम को भूला देने का दावा

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच भोपाल में बढ़े मरीज, दो साल में 2077 नए मामले, MP में हर दिन 13 लोगों की मौत

Weather Update: इन राज्यों में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी
नेशनल न्यूज़

Weather Update: इन राज्यों में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से आंधी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

जलकर के चक्रवृद्धि ब्याज पर नगर निगम का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को राहत
मध्यप्रदेश

जलकर के चक्रवृद्धि ब्याज पर नगर निगम का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को राहत