डिंडौरी की सड़कों पर प्रशासन सख्त: बिना टैक्स और परमिट चल रही दो बसों को किया जब्त

डिंडौरी की सड़कों पर प्रशासन सख्त: बिना टैक्स और परमिट चल रही दो बसों को किया जब्त
Shiv Sharan

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ ​डिंडौरी में यात्री सुरक्षा और नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। बहुत दिनों से मिल रहीं शिकायतों को आधार बनाकर एसडीएम डिंडोरी के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर यात्री बसों की कड़ी जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली दो बड़ी बसों को पकड़कर थाना कोतवाली के हवाले कर दिया गया है।

जांच में बस की खुली पोल, लाखों रुपये बकाया

​प्रशासनिक टीम ने जब वाहनों के समस्त दस्तावेजों को खंगालना शुरु किया तो जांच के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। पकड़ी गई बसों पर सरकार का लाखों रूपया बकाया था और वे बिना वैध अनुमति परमिट के ही सड़कों पर सरपट दौड़ रही थीं।

यह भी पढ़ें - ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर मिली 631 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात - Khabar Digital

बस क्रमांक CG 14 P 0129 मालिक धनंजय तिवारी पर 1,72,268 रुपये का भारी टैक्स बकाया पाया गया। बिना परमिट के संचालित यह बस यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई थी।बस क्रमांक MP 52 P 0112 मालिक आकाश केशवानी पर भी 34,472 रुपये का टैक्स बकाया मिला। ​इन दोनों बसों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

डिण्डौरी की सड़कों पर प्रशासन सख्त
डिण्डौरी की सड़कों पर प्रशासन सख्त

डिंडौरी एसडीएम ने संभाला मोर्चा

​सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुद एसडीएम डिण्डौरी भारती मेरावी ने मोर्चा संभाला। उनके साथ तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार शशांक शेण्डे और आरटीओ विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर रुक-रुक कर बसों के फिटनेस, बीमा और परमिट की बारीकी से जांच की।

​प्रशासन ने इस कार्यवाही के दौरान सभी वाहन संचालकों को सख्त संदेश दिया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि ​बिना वैध दस्तावेजों के कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं चलेगा। ​जिन वाहनों का टैक्स बकाया है, वे तुरंत जमा करें। सडकों पर केवल वो यात्री बसें संचालित हो सकेंगी जिनके संपूर्ण दस्तावेज वैध होंगे ।

यह भी पढ़ें – पवैया का बढ़ा पावर, अब मोहन सरकार में बने राज्य मंत्री, आदेश जारी

​नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि वाहन को हमेशा के लिए स्थायी रूप से बंद भी किया जा सकता है। प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे जागरूक बनें और केवल उन्हीं बसों में सफर करें जो वैध हों, ताकि उनका सफर सुरक्षित रहे। नियमों के पालन के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

यह भी पढ़ें – 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!