P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर मिली 631 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे की...

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर मिली 631 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात

ओरछा बनेगा 'विश्व धरोहर,

टीकमगढ़/ओरछा/ कपिल सिरवैया/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से केंद्र सरकार ने ‘ओरछा लिंक ग्रीनफील्ड लेन हाईवे’ को मंजूरी दे दी है। ₹631 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट ओरछा की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगा।

​कनेक्टिविटी का नया अध्याय

  • नेशनल हाईवे झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग को झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे से जोड़ेगा।
  • ​15 किलोमीटर लंबाई वाले इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹631 करोड़ होगी।
  • ​ यह हाईवे वनगायखास से शुरू होकर मजरा वनगाय, जमुनिया खास, रुदमकोरा, रामनगर, ढिमरपुरा, कुंअरपुरा, बबेडी, प्रतापपुरा, जमुनियाभाटा, गुजर्राखुर्द, मथुरापुरा और सैन्यर ग्रामों से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें – पवैया का बढ़ा पावर, अब मोहन सरकार में बने राज्य मंत्री, आदेश जारी

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ​विकास यादव की मांग पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा था पत्र

​इस परियोजना की पृष्ठभूमि में स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा नेता विकास यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए इस हाईवे की मांग सिंधिया के समक्ष रखी थी। ​”जनता की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंधिया ने 28 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को औपचारिक पत्र लिखकर एनएच-26 और एनएच-76 को जोड़ने का अनुरोध किया था।”

​केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिंधिया के प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की वार्षिक योजना 2025-26 में शामिल किया। विभाग ने 31 मार्च 2026 को इसकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

​पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

​ओरछा न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। इस ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से ​यातायात सुगम होगा।झांसी, ललितपुर और खजुराहो के बीच यात्रा का समय घटेगा। ​पर्यटन में वृद्धि से बेहतर सड़कों के कारण विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हाईवे के आसपास के गांवों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। ​भाजपा नेता विकास यादव ने इस बड़ी सौगात हेतु ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया है।

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट