कटनी- शहर के सुरकी टैंक क्षेत्र के पास नियमों को दरकिनार कर दिनदहाड़े मुरुम के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। यहाँ से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर धड़ल्ले से मुरुम बाहर ले जाई जा रही है, जिससे स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरकी टैंक के समीप से निकलने वाली मुरुम को केवल वहीं से खोदकर उसी स्थान पर भराव (भाटने) के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद, इस मुरुम को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अन्य स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
दिन के उजाले में चल रहे इस अवैध परिवहन ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान हैं, या फिर जिम्मेदारों की मिलीभगत और सांठ-गांठ से मुरुम की यह अवैध तस्करी फल-फूल रही है। अब देखना यह है कि मामला उजागर होने के बाद प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।








