Indore News: नए इंदौर को पुराने इंदौर से जोड़ता है शास्त्री ब्रिज... इस तरह होगा पुनर्निर्माण

Indore News: नए इंदौर को पुराने इंदौर से जोड़ता है शास्त्री ब्रिज... इस तरह होगा पुनर्निर्माण
सुनील बंशीवाल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सिंहस्थ-2028 से पहले इंदौर के प्रमुख शास्त्री ब्रिज के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुराने ब्रिज को तोड़ने से पहले उसके समानांतर नया ब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। करीब 175 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाना है। सांसद शंकर लालवानी की पहल के बाद इस परियोजना को लेकर संबंधित विभागों के बीच प्रक्रिया आगे बढ़ी है। योजना के मुताबिक पहले नया समानांतर ब्रिज तैयार कर उसे यातायात के लिए शुरू किया जाएगा। इसके बाद पुराने शास्त्री ब्रिज को हटाकर दूसरे चरण का निर्माण कार्य किया जाएगा।

दो चरणों में होगा निर्माण
शास्त्री ब्रिज के पुनर्निर्माण को दो चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में मौजूदा ब्रिज के समानांतर नया ब्रिज बनाया जाएगा। कोशिश है कि इसे सिंहस्थ-2028 से पहले यातायात के लिए उपलब्ध करा दिया जाए। नया ब्रिज शुरू होने के बाद पुराने ब्रिज को तोड़ा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। प्रस्तावित नए ब्रिज की ऊंचाई मौजूदा ब्रिज से अधिक रखी जाएगी, ताकि भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

संभागायुक्त कार्यालय से रीगल टॉकीज तक प्रस्तावित
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक परियोजना पर करीब 175 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रस्तावित ब्रिज का एक सिरा संभागायुक्त कार्यालय क्षेत्र से शुरू होकर रीगल टॉकीज की ओर रहेगा। निर्माण से पहले सर्वे और तकनीकी परीक्षण के आधार पर अंतिम एलाइनमेंट तय किया जाएगा।

Mohan Yadav’s action: जहरीली शराब पिलाने वालों पर चला ‘मोहन’ का बुलडोजर… 5 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

IDA करेगा निर्माण, रेलवे करेगा अपने हिस्से की निगरानी
शास्त्री ब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) को देने का प्रस्ताव है। IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े ने सर्वे एजेंसी को तत्काल सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।सर्वे के दौरान ब्रिज की चौड़ाई, ऊंचाई, एलाइनमेंट, संरचना और यातायात प्रबंधन समेत अन्य तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। वहीं, परियोजना में आने वाले रेलवे हिस्से के काम की निगरानी रेलवे विभाग करेगा, ताकि रेलवे से जुड़े तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

सिंहस्थ से पहले नया ब्रिज शुरू करने की तैयारी
शास्त्री ब्रिज इंदौर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पुराने ब्रिज को पहले तोड़ने के बजाय समानांतर नया ब्रिज बनाने की योजना बनाई गई है, ताकि निर्माण अवधि में भी आवागमन जारी रखा जा सके। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिंहस्थ-2028 से पहले नया शास्त्री ब्रिज तैयार कर नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की अधोसंरचना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना प्राथमिकता है। आधुनिक स्वरूप में शास्त्री ब्रिज का पुनर्निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

BJP News: बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर की बड़ी नियुक्तियां… मोर्चा प्रभारियों का ऐलान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!