डिंडौरी: 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' अंतर्गत मैराथन दौड़, बेटियों ने दिया संदेश

डिंडौरी: 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' अंतर्गत मैराथन दौड़, बेटियों ने दिया संदेश
Shiv Sharan

डिंडौरी/खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिला मुख्यालय में सोमवार की सुबह 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित विशेष मैराथन दौड़ में जिले की बेटियों ने न केवल खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। कलेक्ट्रेट प्रांगण से शुरू होकर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर तक पहुँची यह दौड़, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ नशा मुक्ति और जल संरक्षण के संकल्पों का प्रतीक बन गई।
​
नगर परिषद डिंडौरी की अध्यक्ष सुनीता सारस ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने 'नशा मुक्त भारत' और 'जल गंगा संरक्षण' का संदेश देते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरीं। यह आयोजन केवल दौड़ तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके समापन पर सभी प्रतिभागियों को समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने की शपथ दिलाई गई, ताकि वे आने वाले समय में जागरूक समाज की नींव बन सकें।

MP Bjp : मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

एसडीएम रामबाबू देवांगन

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रामबाबू देवांगन ने बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि "शपथ लेना मात्र एक रस्म अदायगी नहीं है, इसे हर पल अपने जीवन और व्यवहार में उतारना जरूरी है।"

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे नशा मुक्ति और जल संरक्षण जैसे विषयों को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर, इसे अपने परिवार और समाज की सुरक्षा का माध्यम बनाएं।

गर्मी में कुकिंग से बचना है तो जरूर ट्राई करें ये टेस्टी सैंडविच और टोस्ट, जानें रेसिपी - Khabar Digital

​नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कहा कि वर्तमान दौर नारी शक्ति का है। उन्होंने कहा, "शासन की नीतियां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और 'नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा' इसी दिशा में एक मील का पत्थर है।" उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की बेटियां न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व करेंगी।

​महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पखवाड़े का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारना है। इस मैराथन दौड़ में आदिवासी विकास विभाग, खेल विभाग, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और भारी संख्या में नागरिकों की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि डिंडौरी का समाज सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

​यह आयोजन यह स्पष्ट करता है कि जब प्रशासन का सहयोग और युवाओं का संकल्प मिलता है, तो सामाजिक कुरीतियों को दूर कर एक समृद्ध समाज का निर्माण करना आसान हो जाता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/more-than-25-workers-of-jais-baap-congress-joined-bjp/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!