MP Board Topper: 12वीं टॉपर्स को CM मोहन यादव का बड़ा इनाम, खुशी-चांदनी को मिलेंगे 1-1 लाख

मध्यप्रदेश में 12वी का रिजल्ट जारी हो चुका है. इसकी टॉपर दो लड़कियां रही थी. अब सीएम मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया है.

MP Board Topper: 12वीं टॉपर्स को CM मोहन यादव का बड़ा इनाम, खुशी-चांदनी को मिलेंगे 1-1 लाख
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप स्थान हासिल करने वाली छात्राएं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को सम्मानित किया. उन्होंने दोनों मेधावी छात्राओं को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान जताया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने दोनों को पुस्तकें देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया.

12th में टॉप करने के लिए मिले पैसे

खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने सीएम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. गौरतलब है कि खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल की छात्रा हैं, जबकि चांदनी विश्वकर्मा गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल से पढ़ाई कर रही हैं. दोनों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है.

रिजल्ट हुआ था घोषित

बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया था. रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में मेधावी छात्रों की सूची सामने आई, जिसमें खुशी और चांदनी ने शीर्ष स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. इस बार परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों छात्राओं की उपलब्धि खास रही क्योंकि इन्होंने लगभग पूर्णांक अंक हासिल किए. रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही दोनों छात्राएं चर्चा में बनी हुई हैं. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की है. यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गई है.

कैसे देखें रिजल्ट

  • एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा
  • रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें
  • भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!