MP Nigam Mandal: निगम-मंडल नियुक्तियों के बीच इमरती देवी का बड़ा बयान, सिंधिया को लेकर कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश में निगम, मंडल और प्राधिकरणों में 60 से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी को अब तक कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है. इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं लगातार तेज हैं.

MP Nigam Mandal: निगम-मंडल नियुक्तियों के बीच इमरती देवी का बड़ा बयान, सिंधिया को लेकर कही बड़ी बात
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश में निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है. अब तक 60 से ज्यादा नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं. इन नियुक्तियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर हो रही है. माना जा रहा था कि उन्हें मंत्री पद का दर्जा मिल सकता है, लेकिन अब तक उनके नाम पर कोई फैसला सामने नहीं आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं.

इमरती देवी ने क्या कहा

इसी बीच इमरती देवी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की. उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य किसी पद या नियुक्ति को हासिल करना नहीं है, बल्कि वे पार्टी के लिए काम करती हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी.

भाजपा लेंगे निर्णय

निगम मंडलों में जिम्मेदारी मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जो भी निर्णय करेंगे, वह उन्हें पूरी तरह स्वीकार होगा. उनके बयान से यह संकेत मिला कि वे संगठन के फैसले पर भरोसा रखती हैं और किसी तरह की नाराजगी नहीं है.
इमरती देवी ने यह भी कहा कि भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होती. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पार्टी में उपेक्षा होती तो ज्योतिरादित्य सिंधिया आज केंद्र सरकार में मंत्री नहीं होते. उनके मुताबिक पार्टी हर कार्यकर्ता और नेता को सम्मान देने का काम करती है.

सिंधिया समर्थकों को लेकर चल रही चर्चाओं पर क्या बोली

सिंधिया समर्थकों को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सभी लोग महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पार्टी में आए थे और सभी को समय के अनुसार अच्छी जिम्मेदारियां मिल रही हैं. कुल मिलाकर उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा में सभी नेताओं को महत्व दिया जाता है और संगठन में किसी की अनदेखी नहीं की जा रही है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!