मध्य प्रदेश में सोलर क्रांति, 1.21 लाख घरों में मिलेगी फ्री बिजली, सरकार ने बांटे 847 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. अब तक राज्य के 1 लाख 21 हजार से अधिक घरों में सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 847.13 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. वहीं 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोगों ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आवेदन किया है.

मध्य प्रदेश में सोलर क्रांति, 1.21 लाख घरों में मिलेगी फ्री बिजली, सरकार ने बांटे 847 करोड़ रुपये
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश सरकार लगातार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है. इसी दिशा में प्रदेशभर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक राज्य के 1 लाख 21 हजार से अधिक घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं. इससे लोगों को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है.

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक ने क्या कहा

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि योजना को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. अब तक 1 लाख 92 हजार 647 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाना है ताकि आम उपभोक्ताओं को लंबे समय तक आर्थिक लाभ मिल सके. उन्होंने जानकारी दी कि सोलर संयंत्र लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 847.13 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया गया है. इस सहायता के कारण लोगों को कम खर्च में अपने घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने का मौका मिल रहा है. योजना के जरिए बिजली उत्पादन बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

अधिकारियों और वेंडर्स के साथ बैठक

भोपाल स्थित मुख्यालय में योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों और वेंडर्स के साथ बैठक भी की गई. इस दौरान काम में आ रही समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों पर चर्चा हुई. अमनबीर सिंह बैंस ने कहा कि जिन क्षेत्रों में किसी तरह की बाधाएं आ रही हैं, उनका समय पर समाधान किया जाएगा ताकि परियोजना की गति प्रभावित न हो.
सरकार का प्रयास है कि तय समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक घरों में सौर संयंत्र स्थापित किए जाएं. योजना के विस्तार से प्रदेश में न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी. इससे भविष्य में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!