MP School Closed: मध्य प्रदेश में बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं, जानिए किन जिलों में स्कूल बंद

गर्मी की वजह से स्कूलों में छुट्टी हो गई है. पूरी डिटेल्स यहां जानें

MP School Closed: मध्य प्रदेश में बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं, जानिए किन जिलों में स्कूल बंद
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है और हालात ऐसे हैं जैसे आसमान से आग बरस रही हो. तेज धूप और लू के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सुबह होते ही गर्मी का असर दिखने लगता है और दोपहर तक हालात और भी ज्यादा मुश्किल हो जाते हैं. ऐसे मौसम में खासकर छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.

गर्मी के कारण स्कूल बंद

इसी कड़ी में इंदौर और ग्वालियर में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है. मौसम विभाग की चेतावनी और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, ताकि बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके. इससे पहले भी राज्य के कई जिलों में छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है. जबलपुर, दमोह और रतलाम में नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 23 से 30 अप्रैल तक प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक छुट्टियां घोषित की हैं. नर्मदापुरम में भी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए अगले आदेश तक स्कूलों में अवकाश लागू कर दिया है.

टाइमिंग भी हुई है चेंज

पन्ना जिले में भी छोटे बच्चों को पहले ही छुट्टी दी जा चुकी थी, वहीं 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए भी 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है. इसी तरह सिंगरौली और हरदा में भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियां लागू हैं. हालांकि 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है, ताकि वे तेज धूप से बच सकें. जिन स्कूलों में अभी छुट्टियां घोषित नहीं हुई हैं, वहां भी शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रार्थना सभा जैसे कार्यक्रम खुले मैदान के बजाय छायादार स्थानों पर आयोजित किए जाएं.

प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इंदौर में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ऐसे में लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर 12 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. यदि जरूरी हो तो ही बाहर जाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी गई है. साथ ही बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने और हल्के कपड़े पहनने की भी हिदायत दी गई है. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है. विभाग का कहना है कि इस बार तापमान पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि मानसून सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है.

विभाग ने ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और आलीराजपुर समेत कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!