Rahul Gandhi MP Visit: क्या MP आ रहे हैं राहुल गांधी? पढ़ें पूरी खबर

Rahul Gandhi MP Visit: क्या MP आ रहे हैं राहुल गांधी? पढ़ें पूरी खबर
Khabar Digital Admin

भोपाल/ खबर डिजिटल/ Rahul Gandhi MP Visit: अब तक इंदौर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस लगातार मोहन सरकार पर हमलावर है। वहीं एमपी कांग्रेस ने 11 जनवरी को इंदौर में बड़े आंदोलन की घोषणा की है। खबर है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस सुप्रीम राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि लंबे समय से मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है। अभी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो मुद्दे प्रमुख है जिस को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेर रही है। पहला मुद्दा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत... दूसरा मुद्दा मनरेगा का नाम बदलने के विराेध मध्यप्रदेश में जिसकी अगवाई मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर जिले से कर चुके हैं।

11 को इंदौर आ सकते हैं राहुल गांधी

Rahul Gandhi likely to visit Indore for protest - कांग्रेस ने 11 जनवरी 2026 को इंदौर में बडे आंदोलन करने की घोषणा की है। इस मुद्दे पर बीजेपी और राज्य सरकार की तगड़ी घेराबंदी करने की योजना बनाई है। आंदोलन की तैयारियों को लेकर जीतू पटवारी रविवार को इंदौर पहुंचे, उन्होंने गांधी भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ आंदोलन की रुपरेखा बनाई। कांग्रेस ने इंदौर में हुई मौत के बाद एक बार फिर मोहन सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हर दिन कांग्रेस यही जवाब मांग रही है कि जिस इंदौर शहर को सबसे स्वच्छ शहर दर्जा मिला है। वहां पानी पीने से 17 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन… यही नहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत मामले में दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई न करने का भी आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें –Viksit Bharat G RAM G: ईरोड में शिवराज सिंह ने श्रमिकों से किया संवाद, - Khabar Digital

आधिकारिक पुष्टि नहीं

Indore News Today - राहुल गांधी का इंदौर आने को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। लेकिन अभी तक दिल्ली से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसके बवजूद प्रदेशभर में कांग्रेसी इंदौर जाने की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए 11 जनवरी को राहुल गांधी के भी यहां आने की चर्चा है। लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इंदौर में 17 लोगों की मौत पर सियासत गर्म

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है। बीते रविवार को ओमप्रकाश शर्मा ने दम तोड़ दिया। इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा चुकी है। विपक्षी दल कांग्रेस, सपा, बसपा प्रदेश की मोह सरकार को घेर ही रहे हैं। कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने इस मामले में अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें –मुरैना में खुद को SDM का गनमैन बताकर थाने पहुंचा युवक… व्यापारियों के साथ थाने में किया हंगामा - Khabar Digital

मनरेगा के नाम बदलने का विरोध

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मनरेगा का नाम बदलने के विराेध में सड़कों पर आ गए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहाेर जिले से विरोध प्रदर्शन के साथ पदयात्रा शुरू कर दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने मनरेगा - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर अब विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण VB-G-RAM-G करने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने इच्छावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरी में मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया और केंद्र सरकार के नए कानून को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा।

MP Police Strict: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी… - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!