P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना में खुद को SDM का गनमैन बताकर थाने पहुंचा युवक… व्यापारियों...

मुरैना में खुद को SDM का गनमैन बताकर थाने पहुंचा युवक… व्यापारियों के साथ थाने में किया हंगामा

पोरसा थाने में नारेबाजी से कुछ देर के लिए बना तनाव का माहौल

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब स्वयं को SDM का गनमैन व स्टाफ सदस्य बताने वाला एक युवक कुछ व्यापारियों को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी कराई।

युवकों को किया था गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल उर्फ चटोरी को जोटई रोड से वसूली और रंगदारी करते हुए दबिश देकर गिरफ्तार किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ला रही थी, इसी दौरान अंबाह रोड पर खड़े कुछ युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में नजर आए। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिस पर संदेह होने पर पुलिस ने अन्य युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

थाना प्रभारी से की बहस
इसी बीच स्वयं को SDM का गनमैन बताने वाला युवक कुछ व्यापारियों को लेकर पोरसा थाने पहुंचा और थाना प्रभारी से बहस करने लगा। देखते ही देखते थाना परिसर में “प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगने लगे, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने स्थिति संभाली
हालांकि पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है कि युवक का SDM कार्यालय से कोई संबंध है या नहीं, साथ ही नारेबाजी और हंगामे में शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट