सागर जहरीली शराब: कलेक्टर ने कहा, मदिरा खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन

सागर जहरीली शराब: कलेक्टर ने कहा, मदिरा खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन

khabar digital news
khabar digital newskhabar digital
Khabar Digital Desk

सागर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सागर जिले में लंबे समय से जहरीली शराब से हो रही मौत का मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था। जिसके बाद से एमपी के कई जिलों से जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत की खबरें तेजी से आने लगी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने शराब खरीदने से पहले हेल्थ चेकअप शुरु कर दिया। जिसको लेकर सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने अपील करते हुए कहा कि यह हेल्थ चेकअप नशामुक्ति अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है, इसे गलत तरीके प्रचारित न किया जाएं।

जहरीली शराब मामले में सागर कलेक्टर की अपील

सागर कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण को मदिरा क्रय करने अथवा मदिरा प्राप्त करने की प्रक्रिया से जोड़कर प्रस्तुत करना पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

सागर कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण एक सामान्य चिकित्सकीय एवं जनस्वास्थ्य संबंधी प्रक्रिया है। इसका मदिरा खरीदने से कोई संबंध नहीं है और न ही मदिरा क्रय करने से पूर्व किसी प्रकार का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया गया है।

मीडिया में स्वास्थ्य परीक्षण को मदिरा क्रय से जोड़कर दिखाया गया

सागर कलेक्टर ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों तथा सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस स्वास्थ्य परीक्षण गतिविधि को मदिरा क्रय से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जो वास्तविक तथ्यों के अनुरूप नहीं है तथा अनावश्यक भ्रम उत्पन्न करता है।

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाती हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान यदि किसी व्यक्ति में आदतन या अत्यधिक मदिरा सेवन की जानकारी मिलती है, तो उसका भी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही, उसे मदिरा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

हेल्थ चेकअप नशामुक्ति अभियान का हिस्सा

सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि शासन के नशामुक्ति अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का भी हिस्सा है। इसके अंतर्गत नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है तथा उन्हें आवश्यक समझाइश एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाता है।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने अपील करते हुए कहा कि अभियान के वास्तविक उद्देश्य को समझते हुए तथ्यों की पुष्टि के बिना किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित न करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

संविधान दिवस उत्सव 2026: सीएम मोहन यादव करेंगे MP विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन

16 minutes ago

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान

22 minutes ago

कटायेघाट मेले में चार दिन होंगे खास, रासलीला से गंगा आरती तक सजेगा मंच

about 1 hour ago

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

about 1 hour ago

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

about 1 hour ago

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

about 1 hour ago

और पढ़ें

संविधान दिवस उत्सव 2026: सीएम मोहन यादव करेंगे MP विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन
मध्यप्रदेश

संविधान दिवस उत्सव 2026: सीएम मोहन यादव करेंगे MP विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान
मध्यप्रदेश

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
मध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं
मध्यप्रदेश

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती
मध्यप्रदेश

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा
नेशनल पॉलिटिक्स

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा

 भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से
नेशनल न्यूज़

भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज़

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल

 भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय
मध्यप्रदेश

भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय